Saturday, 19 September 2015

ओ दु:ख - भागवत शरण झा ‘अनिमेष’( O Dukh - Bhagwat Shran Jha 'Animesh' )

Pain- the real artisan of humanity. Poet Bhagwat Sharan Jha Animesh speaks from within:
ओ दु:ख
आओ मुझे मांजो
जैसे मां मांजती है बरतन
किसान पिजाता है खुरपी
संत भांजता है विवेक



ओ दु:ख
मुझे लोहार की तरह असह्य अग्निदाह दो
फिर ठोको ठांय-ठांय-ठनक-ठनक
मुझे मेरा सही आकार दो
मोती की तरह छेदो मुझे
हीरे की तरह काटो-तराशो
सोने की तरह करो मेरी अम्ल-परीक्षा
ओ दु:ख हो सके तो मेरे मन में कर दो
पांच-सात छेद
फिर बजने दो मुझे बांसुरी की तरह

ओ दु:ख
जीवन का स्थायी भाव तेरे सिवाय कौन ?
ओ दु:ख
दे दो मुझको मेरा महामौन
कि मैं भी शिव बनकर विषपान करूं
क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुझसे भाग सकता हूँ
बच नहीं सकता.
-----
(-भागवत शरण झा ‘अनिमेष’) मोबाइल-8086911256

Saturday, 5 September 2015

अकथ-रस -भागवत शरण झा ‘अनिमेष’ ( Akath Ras - Bhagwat Sharan Jha 'Animesh' )

अकथ-रस (-भागवत शरण झा ‘अनिमेष’) मोबाइल: 08986911256

रात अकथ-रस भीनी साथी मौन मुखर सौ बार

आज समय के पास समय है

जीवन में जीवन है


लय है


जीवन के दिन चार


बात अकथ-रस-भीनी साथी मौन मुखर सौ बार

...


जग है सोया रात जगी है

बात रात की प्रेम-पगी है

नीरव

नेह प्रगाढ़

रात चदरिया झीनी साथी मौन मुखर सौ बार
...

रात अकथ-रस-चित्रकथा है

सुख में अनुदित सकल व्यथा है

फलित

ललित भिनसार

रात अजब रस-भीनी साथी आज शिखर पर प्यार

रात अकथ-रस भीनी साथी मौन मुखर सौ बार.

(-भागवत शरण झा ‘अनिमेष’) मोबाइल: 08986911256

नयन- भागवत शरण झा ‘अनिमेष’ ( Nayan - Bhagwat Sharan Jha 'Animesh')

नयन (कवि- भागवत शरण झा अनिमेष’) मो. 08986911256

नयन तेज तरछेउआ हंसुली
हंस-हंस करे हलाल

बिन देखे यह जनम अकारथ
जिन देखे
बेहाल

तक नयन में सकल सुहावन
लाग लगावन
भाग जगावन
मादक मध्रुर मलाल

एक नयन में श्यामल बादल
जिसको जग
कहता है काजल
एक साथ संकोच चपलता का यह
गहरा ताल

नयन तेज तरछेउआ हंसुली
मन-बस करे हलाल

(-भागवत शरण झा अनिमेष’) मो. 08986911256

Tuesday, 19 August 2014

खो गया है भीड़ में जो आदमी - भागवत 'अनिमेष' ( Kho gaya hai bhid me jo aadmi - Bhagwat 'Animesh' )




खो गया है भीड़ में जो आदमी 
- भागवत 'अनिमेष'

खो गया है भीड़ में जो आदमी,बन्धु ! मैं उस मौन का पर्याय हूँ 
हूँ तुम्हारे बीच की बिडम्बना, आज खुद से माँगता मैं न्याय हूँ। 

सम्बन्ध का हर बन्ध क्रंदन कर रहा 
नेह सरिता रिक्त होती जा रही है 
खो गए तुम अर्थयुग के अर्थ में 
शेष बातें व्यर्थ होती जा रही हैं 

जानता युगसत्य और युगधर्म मैं, बन्धु मैं तेरी तरह निरुपाय हूँ 
खो गया है भीड़ में जो आदमी,बन्धु ! मैं उस मौन का पर्याय हूँ 

ठहरी, ठिठकी, सहमी-सी यह चाँदनी 
कुछ अधूरे प्रश्न हमसे पूछती है 
हर कमल पर यन्त्रयुग की यंत्रणा 
आज के मनु को न श्रद्धा सूझती है

खुल सकी ना मन की कोमल ग्रन्थियाँ, बन्धु मैं उस स्वप्न का अभिप्राय हूँ 
खो गया है भीड़ में जो आदमी,बन्धु ! मैं उस मौन का पर्याय हूँ। 

(- भागवत 'अनिमेष')
मोबाइल - 8986911256





Wednesday, 29 January 2014

Adding professionalism to theater of Patna - Suresh Kumar Hazzu


Suresh Kumar Hazzu- Adding professionalism to theater of Patna
Suresh Kr. Hazzu- holding mike in hand




Suresh Kumar Hazzu is a reknowned veteran theatre artist of Patna. He is active in drama arta since last three decades. His believes in, " Buy ticket and watch theatare".

Today on 29.01.2014 a play titled "Saiya Bhaye Kotwal" was staged in Premchand Rangshala, Rajendranagar, Patna which was presented by Hazzu Musical Theatre (HMT). HMT was founded by Suresh Hazzu in 1998. The drama was a thorough success in terms of presentation of story embedded with music and dance.

Wednesday, 13 November 2013

मैं टुकड़ा एक बादल का ( Mai Tukra Ek Baadal Ka - Hindi Poem ) - by Vineet Aman Agrawal

Mai Tukra Ek Baadal Ka (Hindi Poem) - by Dr. Vineet Aman Agrawal 
Dr. Vineet, MBBS,  MBA (NMIMS, Mumbai)




Dr. Vineet Aman Aggarwal is MBBS, MBA (NMIMS, Mumbai) and does not belong to Patna. Link of Vineet: http://www.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.decodehindumythology.blogspot.com%2F&h=OAQEhlmSg

Thursday, 7 November 2013

कसाई की अन्तिम प्रार्थना - भागवत शरण झा 'अनिमेष' - ( Kasai ki antim prarthna - Bhagwat Sharan Jha 'Animesh')




कसाई की अन्तिम प्रार्थना - भागवत शरण झा 'अनिमेष'



ऐ मालिक 
अगले जनम में मुझे
कसाई ही बनाना
ताकि मैं पा सकूं
घृणास्पद सम्बोधन
और लोगों की नजर
उन शिष्ट-विशिष्ट
शीर्षस्थ और परम दयावान
विभूतियों पर नहीं पर सके
जो वाकई कसाई हैं -
आदमी के गोश्त का करते हैं कारोबार। 

हे ईश्वर
मैंने जिबह से पहले
और हलाल के बाद
सन्त फ़कीर की  तरह
सच्चे मन से की है दुआ
तुझे
वधस्थल के करुणा की सौगन्ध। 

मेरी प्रार्थना को
मत करना अस्वीकार
अन्यथा लोगों का विश्वास
भगवान् और इंसान
दोनों पर से उठ जाएगा
और जीने की तमाम सम्भावनाएं
समाप्त होती नजर आयेंगी। 

आदमी से ज्यादा खुशनसीब वे पशु हैं
जो वधस्थल पर बंधकर भी
इत्मीनान से जुगाली करते हैं
मेरे देश के निरीह लोगों को
कम-से-कम इस नियामत से
वंचित मत करना -
यह मेरी अन्तिम प्रार्थना है।  
--------------
(-भागवत शरण झा 'अनिमेष')

(English translation of the above poem by Hemant Das 'Him' )


Butcher 's Last Prayer - Bhagwat Sharan Jha ​'Animesh'


Hey boss
Me in the next life
Make me butcher
So that I may attain
Offensive remarks
And those who in the eye of public,
Are elite and sober
Who are the top-breed and most compassionate
Who are really butchers
And deal in human flesh .
Should not come in limelight

                                                                                                   
Bhagwat Sharan Jha 'Animesh'

O God
I have before slaughter
And after it
Prayed faithfully
Like a Saint or Fakir

Thee
The promise of compassion of slaughter-house

Please do not reject my prayer
Otherwise people's trust
To God and man
Both will go down
And all scope of life
Will be seen coming to an end .

Animals are more fortunate than human
Who even being tied to the slaughter-house
Leisurely chew cud
Please do not deprive
The innocent people of my country
- At least of this graciousness of yours
This is my last prayer .
----------------
( - Bhagwat Sharan Jha ​ 'Animesh ')
Facebook link of Shri B.S.Jha 'Animesh'  https://www.facebook.com/bhagwatsharanjha.animesh
Please repond here by pressing RED g+ button below or on facebook link https://www.facebook.com/hemant.das.585/posts/10151800062953106?notif_t=like